लखनऊ, सितम्बर 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गुरुवार को पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ मंथन करेंगी। बसपा मुख्यालय में वह राष्ट्रीय स्तर के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों, विभिन्न राज्यों के बसपा प्रमुखों को चुनावी तैयारी व रणनीति को लेकर खास संदेश देंगी। मायावती का जोर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ ही जनाधार बढ़ाने पर है। उन्होंने इससे पहले लखनऊ में आयोजित यूपी के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक में संगठन और चुनावी तैयारियों के लिए सौंपे गए कार्यों की समीक्षा की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...