देहरादून, मई 4 -- हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी राजा राम और मुनकाद अली ने जिलाध्यक्षों से कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारियों ने कहा कि संगठन को जिले में मजबूत करें। लोगों की समस्याएं सुने और उसका निराकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा तब तक संगठन में मजबूती नहीं आएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद, विधायक मो. शहजाद, जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा, कार्यालय प्रभारी सूरजमल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...