मुरादाबाद, मई 16 -- ठाकुरद्वारा विधानसभा से वर्ष 2007 से 2012 तक बहुजन समाज पार्टी के विधायक रहे वरिष्ठ नेता विजय यादव ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए रालोद का दामन थामा। विजय यादव को ठाकुरद्वारा क्षेत्र में मजबूत जनाधार वाला नेता माना जाता है। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने करीब 47 हजार मत प्राप्त कर अपनी राजनीतिक पकड़ का प्रभाव दिखाया था। ऐसे में उनके रालोद में शामिल होने को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के विस्तार और संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने विजय यादव का जोरदार स्वागत किया। रालोद नेताओं का मानना है कि विजय यादव के शामिल होने ...