शामली, अप्रैल 6 -- नीरज भार्गव शामली। बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरपाल कुडाना ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि दलित समाज का वास्तविक उत्थान कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित है और पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद बीरपाल कुडाना ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अजय राय का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह अब कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करें...