बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा के ठिकानों पर ईडी की बड़ी रेड, 2 करोड़ कैश बरामद
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जाली दस्तावेजों के जरिए करोड़ों रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लेने के मामले में बसपा के पूर्व एमएलसी शाहनवाज राणा और करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की। छापे का मुख्य केंद्र मुजफ्फरनगर में न्यू राणा हाउस रहा। ईडी ने मुजफ्फरनगर के अलावा गाजियाबाद व फरीदाबाद स्थित कुल नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दिनभर छानबीन की। ईडी के अनुसार छापेमारी के दौरान न्यू राणा हाउस और गाजियाबाद स्थित सुधा स्टील्स के ठिकाने से करीब दो करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। छापेमारी में कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनके आधार पर आगे की छानबीन की जा रही है। ईडी के लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय की टीम ने यह कार्रवाई की। ईडी जंबूद्वीप एक्सपोर्ट्स एंड इम्पोर्ट्स लिमिटेड कंपनी के विरुद्ध फर्जी इनपुट टै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.