लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा के पूर्व एमएलसी बुलंदशहर निवासी धर्मवीर सिंह अशोक को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान ने इसका आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि पूर्व एमएलसी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने व अनुशासनहीनता के मामले में निष्कासित किया गया है। कई बार चेतावनी के बावजूद कार्यशैली में सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- रिटायर चीफ विजिलेंस अधिकारी के निधन पर शोक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...