बसपा के नगर अध्यक्ष का बीमारी के चलते निधन
मुरादाबाद, मई 31 -- बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष तथा अंबेडकर युवक संघ के कोषाध्यक्ष का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके मौत की सूचना के बाद भारी तादाद में लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। परिवार में दो बेटे प्रवेश,रजत के अलावा एक बड़ी बेटी विवाहिता बर्षा है। जिसकी अभी शादी की थी। बिलारी के मोहल्ला सिद्धार्थ नगर निवासी के के नवल बिलारी तहसील में स्टांप वेंडर थे। इसके अलावा उनका बेटा रजत भी स्टांप वेंडर है। बीते दिनों उनकी हालत खराब हुई तो मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद उन्हें एम्स में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था एम्स में इलाज के दौरान दोपहर उन्होंने बीमारी के चलते दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर बिलारी पहुंचने पर परिवार में सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.