रामपुर, जून 27 -- बहुजन समाज पार्टी की शनिवार को तहसील क्षेत्र के ग्राम अब्बास नगर में आयोजित हुई बैठक में पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को प्रदेश में पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाये जाने का संकल्प लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री के आदेशानुसार गांव चलों अभियान के अंतर्गत बूथ कमेटी का गठन किया गया। गांव अब्बासनगर में डाक्टर चंदन सिंह के आवास पर आयोजित हुई बसपा की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र पूर्व सांसद नगीना, सेक्टर प्रभारी मंडल मुरादाबाद ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चार बार प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती के दिशा निर्देश के अनुसार गांव चलों अभियान के अंतर्गत बूथ कमेटियों का गठन किया। बैठक के दौरान सभी बहुजन समाज एवं एससी एसटी, ओबीसी माइनॉरिटी तथा सभी समाज से अ...