जौनपुर, अप्रैल 13 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के चुंगी चौराहे पर स्थित अशोक स्तंभ शनिवार की रात करीब नौ बजे कंटेनर में फंसने से टूट गया। जानकारी मिलते ही अशोक समिति और बसपा के नेताओं ने मौके पर पहुंचकर आक्रोश जताया और तत्काल पुनः स्थापित कराने की मांग की है। नगर के चुंगी चौराहे पर अशोक कीर्ति स्तंभ स्थापित है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को हाई मास्क लगाने के लिए पोल लगाया गया और तार लपेटकर छोड़ दिया गया। रात में कंटेनर जा रहा था जिसमें तार फंस गया और गाड़ी के खींचने से अशोक स्तंभ उखड़ गया। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय नागरिक सम्राट अशोक समिति और बसपा के नेता मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह को तत्काल पुनः स्थापित करने की मांग उठाई ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.