नई दिल्ली, अगस्त 5 -- यूपी में बलिया के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का दिल्ली में निधन हो गया। उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली में उनका इलाज घर पर चल रहा था। उमाशंकर सिंह के निधन की खबर फैलते ही रसड़ा और बलिया क्षेत्र में उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों के बीच शोक का माहौल है। बसपा सुप्रीमो मायावती विधायक उमाशंकर सिंह को राखी बांधती थीं। रसड़ा विधान सभा के विधायक उमाशंकर सिंह नगरा ब्लॉक के खनवर गांव के रहने वाले थे। उमाशंकर सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के खनवर गांव में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उमााशंकर सिंह की प्रारंभिक शिक्षा सरकारी स्कूल हुई थी । उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र संघ से की थी। इसके बाद विधायक उमाशंकर सिंह पूर्वांचल की राजनीति में बड़ा नाम हो गए थे। उन...