बस्ती, अप्रैल 21 -- साऊंघाट, हिन्दुस्तान संवाद। रुधौली के दमया परसा के एक मैरेज हाल में सोमवार को बसपा की समीक्षा बैठक हुई। नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार गौतम का पदाधिकारियों ने स्वागत किया। मुख्य मंडल प्रभारी कल्पनाथ बाबू, मंडल जोन प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद गौतम, बस्ती मंडल जोन प्रभारी अभिषेक भारती ने विधानसभा रुधौली के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सेक्टर अध्यक्ष के साथ विधानसभा के बूथों पर तीन दर्जन सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम गठित करे। अभिषेक भारती ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जयहिन्द गौतम ने की। इस दौरान रामसेवक बौद्ध, महेन्द्र कुमार गौतम, रामफेर गौतम, रोशनलाल गौतम, अखिलेश गौतम, तुलसीराम, डॉ़ लालबहादुर, शंभूनाथ, सीताराम गौतम, आकाश, शिवमोहन आजाद, विजय सिंह, लालजी गौतम, हरिनंदन पांडेय, राकेश सिंह, भागीरथी, बं...