सिद्धार्थ, फरवरी 11 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक मंगलवार को कस्बे के एक मैरेज हॉल में हुई। इसमें बस्ती मंडल प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता संगठित होकर बूथ को मजबूत बनाने के अभियान में लग जाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बसपा की सरकार बनाने जा रही है। दलित समाज के साथ-साथ सर्वसमाज ख़ासकर मुस्लिम समुदाय व ब्राम्हण समाज आशा भरी निगाहों से बसपा की तरफ देख रहा है। बूथों पर जाकर बूथ कमेटी को फिर से बनाने में लग जाएं। नए मतदाता को फार्म 6 भरने के लिए जागरूक करें। बैठक को केके गौतम, मुख्य मंडल प्रभारी रामसूरत चौधरी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश गौतम व संचालन मंडल जोन इंचार्ज राजकुमारआर्य ने की। इ...