इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। बहुजन समाज पार्टी ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक पूर्व एमएलसी व मुख्य मंडल प्रभारी कानपुर व आगरा मंडल भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत रणनीति पर गहन चर्चा की गई। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, जनसंपर्क अभियान को तेज करने और जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।इस मौके पर अमरचंद दोहरे, जितेंद्र बौद्ध मंडल प्रभारी, बसपा मंडल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र जाटव, गुड्डू मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव संजय शाक्य, प्रवीण कुमार जिला कार्यकारिणी स...