एटा, जून 2 -- विधान सभा चुनाव से पहले बसपा ने सर्व समाज में भाई चारा स्थापित करने पर जोर दिया गया। अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए बसपा सरकार बनानी है तो हम सभी को अभी से जुटना होगा। मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी पूर्व एमएलसी मुनकाद अली साहब ने समीक्षा बैठक में कहा कि पार्टी को और गति देने की जरुरत है। विक्रम सिंह जाटव ने कहा कि वर्ष 2027 में आपकी सरकार बने और बहनजी पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने तो सर्व समाज को जोड़ने का कार्य करें। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र सोनी व संचालन राजू राम रतन व अरविंद कुमार जाटव ने किया। विजेंद्र सिंह विक्रम, अनिल बघेल, रणवीर सिंह कश्यप, मुनीश अहमद गाज़ी, एड अशोक कुमार, सुरेश चंद्र, मोरध्वज कुशवाहा, जाहिद अली, शैतान सिंह भारती, रामवीर प्रधान जिला कासगंज, राजकपूर जिला हाथरस, रतनदीप जिला अलीगढ़ विजय...