शाहजहांपुर, अप्रैल 12 -- निगोही। पतराजपुर स्थित एक मैरिज हॉल में बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को सक्रिय करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर चर्चा की गई। पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने 14 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। कहा कि इस रैली से पार्टी की मजबूती का संदेश जाएगा। विशिष्ट अतिथि राजवीर सिंह और जयवीर सिंह ने भी संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की बात कही। जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने पार्टी की नीतियों और पूर्व कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान बैठक में विधानसभा प्रभारी ठाकुर नरेंद्र प्रताप सिंह, विधानसभा अध्यक्ष तिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.