शाहजहांपुर, मार्च 12 -- नगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को बसपा की विधानसभा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बरेली मंडल प्रभारी जयवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और 15 मार्च को कांशीराम की जयंती पर नोएडा स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। बैठक में संगठन की समीक्षा करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को रणनीति और दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान विधानसभा प्रभारी राजेश्वर जाटव, हरिराम कश्यप, जिला महासचिव परमजीत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष मनोज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष अमित वाल्मीकि सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...