लखनऊ, फरवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर जिला कमेटियों का नए सिरे से गठन शुरू हो गया है। पार्टी ने लखनऊ की नई जिला कमेटी घोषित की है। पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार गौतम को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा राकेश जायसवाल उपाध्यक्ष, करन सिंह पटेल महासचिव, पारस अम्बेडकर वाल्मीकि, कायम रजा खजांची, शेरा रावत व पुत्ती लाल वर्मा कार्यकारिणी सदस्य, प्यारे लाल बीवीएफ संयोजक व आरके बर्मन संयोजक बामसेफ नियुक्त किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...