शामली, दिसम्बर 11 -- बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम शामली में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक रणधीर सिंह बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। गुरूवार को आयोजित मंडल स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए रणधीर सिंह बेनीवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा कार्यकर्ता मजबूती के साथ आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाये। बसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाये और हर बूथ को मजबूत करे। बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती को प्रदेश की पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। सभा के दौरान शामली विधानसभा क्षेत्र के कश्यप समाज एवं सैनी समाज के कई लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.