बसपा की बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
मिर्जापुर, जुलाई 5 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के कुशवाहा नगर स्थित एक लॉन में बहुजन समाज पार्टी का नगर विधानसभा सेक्टर बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समीक्षा बैठक जिलाध्यक्ष अलगू भारती की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि अमरजीत कुमार गौतम मुख्य मंडल प्रभारी मिर्जापुर नगर विधानसभा सेक्टर नं. 38 बूथ संख्या 337, 338 बूथ की संगठन समीक्षा की। कहा कि 2027 में बसपा सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार मायावती मुख्यमंत्री बनेगी। मुस्लिम समाज, ब्राह्मण समाज, गरीब, अपर कास्ट एवं पिछड़ा वर्ग समाज के साथ-साथ सर्व समाज बसपा के साथ है। बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। संचालन जिला उपाध्यक्ष सद्दाम राईन ने किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष संजय गौतम, मुक्तेश्वर कुशवाहा, कुंदन सोनकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.