शामली, फरवरी 2 -- बसपा जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर शामली जिले की कार्यकारणी का विस्तार किया है। उन्होने बताया कि जिला उपाध्यक्ष ताहिर राणा, जिला महासचिव हरपाल कश्यप, जिला सचिव अजय तेजियान, जिला कोषाध्यक्ष नीरज सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य हरबीर सिंह व सलीम चौधरी को नियुक्त किया गया। साथ ही शामली विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार डाबरा, थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष हरिओम गौतम, कैराना विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार कोरी को नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त बीवीएफ संयोजक मदन मास्टर, बामसेफ संयोजक आशा देवी बनाई गई। सभी पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...