रिषिकेष, जनवरी 8 -- बहुजन समाज पार्टी ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के सभी 168 पोलिंग बूथों पर बूथ अध्यक्ष नियुक्त करेगी। पार्टी ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रत्येक वार्ड में डोर टू डोर संपर्क शुरू कर दिया है। गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी विधानसभा इकाई ऋषिकेश की जीवनी माई रोड स्थित सामुदायिक भवन में बैठक हुई। बैठक में 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती के 70 वें जन्म दिवस के कार्यक्रम को जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मानने का निर्णय लिया गया। इस दिन बसपा कार्यकर्ता बापू ग्राम स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रम करेंगे। बैठक में विधानसभा संगठन के विस्तार को लेकर भी टीम बनाई गई। पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष जसकरण यादव ने बताया की विधानसभा क्षेत्र से सभी 168 पोलिंग बूथों पर बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.