बसपा कार्यालय में मुकीम प्रधान बूंटा को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया
शामली, जून 24 -- थानाभवन। बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में विधानसभा अध्यक्ष हरिओम गौतम एवं विधानसभा उपाध्यक्ष ताहिर राणा की उपस्थिति में मुकीम प्रधान बूंटा को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया और पार्टी संगठन को मजबूत बनाने तथा विस्तार पर जोर दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रमोद प्रधान, राजाराम, जसबीर प्रजापति, डॉ. तेजेंद्र पाल, विकास कुमार, पंडित मांगेराम, जनेश्वर प्रसाद, ऋषिपाल, विकास सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- 2027 की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : सतीश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.