गाजीपुर, जनवरी 7 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा स्थित एक लॉन में बुधवार को बसपा का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन मनाए जाने पर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 में पार्टी को सत्ता में वापस लाने का संकल्प लिया। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी परवेज खान ने कहा कि बसपा के शासनकाल में सभी वर्गों का समान रूप से विकास हुआ। बसपा सरकार ने दलित, पिछड़े और कमजोर वर्गों के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए। कांशीराम शहरी आवास योजना के तहत एक लाख 22 हजार से अधिक मकानों का निर्माण कराया गया और आंबेडकर ग्राम विकास योजना के माध्यम से गांवों को शहरी सुविधाएं दी गईं। वाराणसी मंडल प्रभारी धनंजय मौर्य ने कहा कि मायावती ने चार बार मुख्यमंत्री रहते हुए सुशासन की मिसाल पेश की। कार्यक्रम में ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.