शामली, फरवरी 18 -- बुधवार को बसपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील जाटव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में अपने बयान में कहा है कि बहुजन समाज पार्टी अपने सिद्धांतों, नीतियों और बहुजन समाज के हितों पर दृढ़ता से कायम है। पार्टी का मुख्य उद्देश्य गरीब, दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं अन्य शोषित वर्गों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार की राजनीतिक अफवाहों, विशेषकर चुनावी गठबंधन से जुड़ी भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं दे रही है और संगठन को मजबूत कर स्वतंत्र राजनीतिक शक्ति के रूप में आगे बढ़ने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जाटव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.