हापुड़, अप्रैल 11 -- बसपाईयों ने जिला कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष डा.एके कर्दम के नेतृत्व में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष एके कर्दम ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फूले के विचारों पर चलकर ही हम समाज में बदलाव ला सकते है, उनके महिलाओं में शिक्षा के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस मौके पर मुकेश आजाद, महेश, राजकुमार सागर, सतीश कश्यप, दिनेश एडवोकेट, योगेन्द्र, राजू जाटव, मनोज तोमर, जिया परवेज, विनोद कर्दम, गौरव प्रजापति, विनीत, अजीत सिंह, डा.विनोद कार्तिक, अजीत सिंह, शिवकुमार जाटव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.