बरेली, मार्च 16 -- बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती के अवसर पर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में बरेली से बसपाइयों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दो बार के राज्यसभा सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बाबू मुनकाद अली मुख्य अतिथि रहे, जबकि उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बरेली के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह के नेतृत्व में 206 कार्यकर्ता 29 बसों, ट्रेन और निजी वाहनों से नोएडा पहुंचे। कार्यक्रम में सभी ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। नेताओं ने सामाजिक न्याय और बहुजन एकता को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.