बसपाइयों ने एडीएम सिटी को सौंपा ज्ञापन
अलीगढ़, फरवरी 28 -- अलीगढ़। जवां में हुई घटना को लेकर शुक्रवार को बसपा के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। बसपाइयों ने कहा कि असामाजिक तत्वों के मनोबल में लगातार वृद्धि हो रही है। कहा कि ग्राम सुनना में असामाजिक तत्वों द्वारा दलित समाज की बेटी की शादी में बारात पर हमला किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बारात चढ़वाई तथा अपनी देख रेख में विदा भी कराया। लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की ठोस पुलिस कार्यवाही नहीं की गई है। तस्वीर हमल प्रकरण में फल विक्रेताओं के साथ हुई मारपीट के मामले में भी कार्रवाई की मांग की। बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम के नेतृत्व में बसपाई ज्ञापन देने गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.