बरेली, फरवरी 12 -- बरेली। रेलवे बोर्ड ने एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बसन्त चतुर्वेदी को डीसी/एनसी जेसीएम का सदस्य नामित किया है। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के महामंत्री बसंत चतुर्वेदी को इस संबंध में पत्र जारी कर सूचित किया गया है। एनई रेलवे मज़दूर यूनियन के महामंत्री बसन्त चतुर्वेदी ने बताया, भारत सरकार के साथ सभी केंद्रीय कर्मचारियों के साथ संपन्न होने वाली सभी मीटिंगों में अब सहभागिता को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। 16 और 17 फरवरी को होने वाली बोर्ड मीटिंग में एनई रेलवे जोन की सभी उचित मांगों को डीसी/एनसी जेसीएम की बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...