प्रयागराज, मई 25 -- फाफामऊ। पिछले कई महीनों से फाफामऊ कोरसंड गांव की सीमा तथा विधि विज्ञान प्रयोगशाला के पास भूमाफियों ने करीब 50 फीट चौड़े बसना नाले को पाटकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। यही हाल लेहरा और फाफामऊ का है जहां पर नाले को पूरी तरह पाट कर अवैध कब्जा कर लिया गया है। सोमवार को नाले के आसपास के अमित अग्रवाल, विजय गुप्ता, प्रमोद केसरवानी ने एसडीएम सोरांव से लिखित शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...