मिर्जापुर, अप्रैल 29 -- मिर्जापुर। नगर के भरूहना चौराहे से मेडिकल कालेज तक रोड चौड़ीकरण के लिए पेड़ों की कटाई बुधवार को सुबह 5 से 9 बजे तक 33 केवी कोर्ट, मंडलीय अस्पताल, 11केवी भरूहना पोषण की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जिससे नगर के भरूहना, अस्प्ताल, कोर्ट, शुक्लहा, बरौधा कचार की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। इसी प्रकार जर्जर विद्युत तारों को बदलने के लिए सिविल लाइन मोर्चाघर से उप केंद्र से निर्गत 11 केवी घंटाघर की आपूर्ति बुधवार को सुबह छह से नौ बजे तक प्रभावित रहेगी। नगरीय विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने बसनही बाजार, कदमतर, सुंदरघाट, पक्की सरैया के उपभोक्ताओं से पानी आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...