गोड्डा, मई 28 -- बोआरीजोर, प्रतिनिधि। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के राजमहल कोल परियोजना प्रभावित गांव बसडीहा के ग्रामीण ने प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को आवेदन देकर जनगणना में विस्थापित गांव के बजाय मूल गांव बसडीहा का नाम दर्ज करने की गुहार लगाई। दिया आवेदन में बताया कि बसडीहा गांव नंबर 47 की जमीन राजमहल कोल परियोजना ईसीएल द्वारा अधिग्रहित कर बसडीहा गांव को पांच जगहों में अधिग्रहित जमीन डकैता, लोहण्डिया, हिजूकिता, बलिया एवं कद्दू टोला में विस्थापित किया जा रहा है।

ग्रामीणों की समस्या वर्तमान में भारत सरकार द्वारा की जा रही मकान सूचीकरण एवं जनगणना से विस्थापित बसडीहा के ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। बताया कि पांचो अलग-अलग पुनर्वास स्थलों पर रह रहे विस्थापितों के मकान विवरण में हमारे मूल गांव बसडीहा का नाम दर्ज नहीं किया जा रहा है।...