बसडीला में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
बस्ती, मई 24 -- साऊंघाट। ग्राम पंचायत बसडिलिया के राजस्व गांव बसडीला में शनिवार को जनस्वास्थ्य जागरूकता के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्वस्थ्य जीवन शैली, आयुर्वेद और रोगों की रोकथाम के प्रति लोगों को जानकारी दी गई। शिविर में आए हुए लोगों की स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरण की गई। डॉ. अनुरुद्ध कुमार प्रभारी चिकित्साधिकारी सिसवा बरूवार तथा डॉ. शबनम जहां, प्रभारी चिकित्साधिकारी सुहई ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ती विमारियों का मुख्य कारण अनियमित दिनचर्या, गलत खान-पान, तनाव और प्रकृति से दूरी है। ऐसे समय में आयुर्वेद और संतुलित जीवनशैली को अपनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.