बसडीला गांव के समीप से स्कार्पिओ सवार तस्कर 665 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, अगस्त 10 -- गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के समीप पुलिस ने सोमवार को शराब से भरी एक स्कार्पियो के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। स्कार्पियो के अंदर से 665 लीटर रखी गई शराब बरामद की गई। मामले में मिथिलेश सहनी नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब लदी स्कार्पियो आ रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और स्कार्पियो को जब्त किया। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में मुख्य आरोपित का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित की निशानदेही पर अन्य तस्करों की पहचान की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्कार्पियो सवार तस्कर शराब के साथ गिरफ्तार (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.