गोपालगंज, मार्च 24 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के समीप एनएच-27 पर मंगलवार की सुबह बोलेरो के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में बरौली थाना क्षेत्र के बखरौर गद्दी टोला गांव निवासी मुस्लिम अंसारी के बेटे अमजद हुसैन और उसका दोस्त सुनील कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर अपने एक रिश्तेदार के यहां गए थे। मंगलवार की सुबह दोनों अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव के समीप एनएच-27 पर तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद आसपास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.