बसघरा जंगल के पास खड़ी बाइक चोरी, प्राथमिकी
देवघर, जून 7 -- जसीडीह। थाना क्षेत्र के बसघरा गांव के समीप मोटरसाइकिल चोरी कर ली गयी है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोरीपानन निवासी मेघलाल यादव ने थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि गुरुवार को अपनी टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल से ससुराल जोरमो जा रहा था। रास्ते में बसघरा जंगल के समीप बाइक खड़ी कर शौच के लिए चला गया। कुछ देर बाद लौटने पर वहां से मोटरसाइकिल गायब मिली। पीड़ित ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन बाइक का सुराग नहीं मिला। उसके बाद थाना पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.