पूर्णिया, अप्रैल 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कटिहार कोढ़ा प्रखंड के निकट एनएच-31 पर बस और पिकअप वाहन के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में पूर्णिया ईस्ट ब्लॉक के सुहवा और मझुआ गांव में सात लोग और अन्य स्थानों के तीन लोगों की आकस्मिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक हादसे पर विधायक विजय खेमका ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत हृदय विदारक और पीड़ादायक है। घटना की सूचना मिलते ही विधायक जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचे, जहां उन्होंने इलाजरत घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को घायलों के समुचित इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक ने बताया कि सरकार द्वारा प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि तथा...