बसगांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना का सीडीओ ने किया निरीक्षण
नैनीताल, मई 11 -- भीमताल। सीडीओ अरविंद पांडे ने सोमवार को चोपड़ा क्षेत्र के बसगांव में 59 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने जल स्रोत को लेकर महिला नर्सरी की आपत्ति पर ग्रामवासियों और अधिकारियों से चर्चा की। पांडे ने जनहित और आपसी सहमति से काम आगे बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि सुचारु जलापूर्ति हो सके। साथ ही, उन्होंने सारा परियोजना के चेक डैम का जायजा लिया और अधिकारियों को योजनाओं की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.