बसगांव की दरारों की जांच को पहुंची जीएसआई टीम, वैज्ञानिक सर्वे शुरू
नैनीताल, जुलाई 16 -- गरमपानी, संवाददाता। बेतालघाट ब्लॉक के बसगांव में पिछले वर्ष अचानक उभरी दरारों के मामले में अब वैज्ञानिक स्तर पर जांच तेज हो गई है। ग्रामीणों की सुरक्षा और खतरे के आकलन के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की विशेषज्ञ टीम ने गुरुवार को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया।पिछले वर्ष बसगांव में अचानक कई स्थानों पर गहरी और चौड़ी दरारें उभर आई थीं। समय के साथ इन दरारों का दायरा लगातार बढ़ता गया, जिसमें यह दरारें कई किमी लंबी हो गई। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। दरारों की वजह से कई मकानों, खेतों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा, जबकि भविष्य में बड़े भू-धंसाव की आशंका भी जताई जाने लगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नई टिहरी में अवैध खनन से होटल को नुकसान, चंबा थाने में एनसीआर दर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.