अंबेडकर नगर, मार्च 17 -- मसड़ा बाजार। पवित्र रमजान माह में इफ्तार का सिलसिला जारी है। 25वें रोजे के मौके पर बसखारी में फैजान अशरफ उर्फ चांद मियां के आवास पर रोजेदारों के लिए इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर रोजा खोला और आपसी भाईचारे व अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना भाईचारे, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देता है। इफ्तार कार्यक्रम में कुमैल अहमद, संदीप यादव, फहद अशरफ, डॉ शोयब समेत क्षेत्र के कई गणमान्य मौजूद रहे। सभी ने देश में अमन, शांति व खुशहाली की दुआ मांगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.