अंबेडकर नगर, मार्च 30 -- इंदईपुर, संवाददाता। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र के बसखारी बाजार में अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, नगर पंचायत तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को निशानदेही शुरू की। निशानदेही शुरू करते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। निशानदेही के बाद जल्द ही जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बुलडोजर गरजेगा। बसखारी बाजार के मुख्य चौराहे पर अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व आजमगढ़ रोड पर भयंकर अतिक्रमण हुआ है। सड़क के दोनों पटरियों पर फल व सब्जी के ठेले तथा सड़क की एक लेने पर ऑटो चालक कब्जा जमाकर मनमानी करते हैं। कुछ दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य कर लिया है। अतिक्रमण होने के चलते आने-जाने वाले वाहन चालकों को समस्याओं से गुजरना पड़ता है। आए दिन वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.