काशीपुर, फरवरी 1 -- जसपुर। तार बदलने को लेकर सरवरखेड़ा और बसई में बिजली बंद रहेगी। यूपीसीएल के ईई जीएस कार्की ने बताया कि बसई और सरवरखेड़ा के इलाके में कई जगह तार जर्जर हो चुके हैं। इसको लेकर इन इलाकों में तार बदलने का काम किया जायेगा। बताया कि बसई क्षेत्र में पांच, नौ, 13,17,21,25 को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। जबकि सरवरखेड़ा में तीन, सात, 11,15,19,23 को आपूर्ति बंद रहेगी। दोनों इलाकों में सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आयेंगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.