बसंत विहार में बुजुर्ग महिला की चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार
देहरादून, मई 13 -- बसंत विहार इलाके में पति संग मार्निंग वॉक कर रही बुजुर्ग महिला की चेन छीनने का आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गई चेन और वारदात में इस्तेमाल बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। बसंत विहार थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि बीते 10 मई को सिद्धार्थ एस्टेट, हिमगिरि अपार्टमेंट निवासी मधु अरोड़ा ने केस दर्ज कराया। वह बीते छह मई की सुबह करीब छह बजे वह अपने पति सुरेश कुमार के साथ टहलने निकली थीं। दोनों बल्लूपुर से बल्लीवाला की ओर जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे जैसे ही वे विवेक विहार पॉकेट-तीन के तिराहे पर पहुंचे तभी विजय पार्क की तरफ से एक बाइक सवार वहां आया। हेलमेट पहने बाइक सवार ने अचानक झपट्टा मारकर मधु के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार को मलिक च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.