रांची, अप्रैल 27 -- रांची। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर बसंत कुमार मित्तल के निर्वाचित होने पर श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट ने प्रसन्नता व्यक्त की है। उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि इस निर्वाचन से झारखंड का मान बढ़ा है और सामाजिक संगठनों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। बधाई देने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, निर्मल छावनिका, पूरणमल सर्राफ, सुरेश चौधरी, मधुसूदन जाजोदिया, सुरेश अग्रवाल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- बसंत मित्तल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...