सहरसा, जनवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। बनमा ईटहरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित मेलों तथा मध्य विद्यालय बनमा परिसर में गुरुवार को अग्निशमन विभाग द्वारा आग से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों, शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव की जानकारी देना था। अग्नि प्रभारी अभियांस कुमार ने आग लगने के कारण, उससे होने वाले नुकसान और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर जाएं, बिजली का मुख्य स्विच बंद करें तथा गैस सिलेंडर को दूर रखें। छोटी आग होने पर बालू, पानी या अग्निशामक यंत्र का प्रयोग करें। विद्यालय परिसर में मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.