दरभंगा, जनवरी 21 -- दरभंगा। कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, लहेरियासराय में 22 से 24 जनवरी तक तीन दिवसीय वसंत पंचमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम कौशल कुमार होंगे। इस अवसर पर तीन दिवसीय टेराकोटा कार्यशाला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...