नई दिल्ली, जनवरी 19 -- Basant Panchami 2026 Horoscope: माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी 23 जनवरी, शुक्रवार को पड़ रही है। इस दिन का खास महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि पंचमी तिथि पर चार ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना गया है। इस वर्ष बसंत पंचमी के दिन मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र एक साथ विराजमान रहेंगे। चार ग्रहों का एक ही राशि में होना एक दुर्लभ योग माना जाता है। यह संयोग खास तौर पर विद्या, बुद्धि, ज्ञान, करियर और निर्णय क्षमता को प्रभावित करता है। मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त इस दिन सुबह 6:32 बजे से शाम 5:40 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इस शुभ समय में मां सरस्वती की आराधना करने से पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलती है, ...