हमीरपुर, जनवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। जिले के शिक्षण संस्थानों में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में पीत वस्त्र धारण कर बच्चे व शिक्षक पहुंचे। इसके बाद हवन में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने आहुतियां दी। इसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में बसन्तोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन वन्दना तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन से हुआ। कार्यक्रम के यजमान की भूमिका में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी सुनीता गुप्ता रही तथा पुरोहिती कर्म पं.लक्ष्मीप्रसाद अवस्थी व पूजन में सहयोग आचार्य रामप्रकाश अवस्थी ने ...