विकासनगर, जनवरी 23 -- वसंत ऋतु के आगमन पर रविवार को वसंत पंचमी पर्व पछुवादून और जौनसार बावर में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालु पुस्तक, लेखनी और मां सरस्वती के प्रतीक की सभी वस्तुएं लेकर मंदिर पहुंचे और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। वसंत पंचमी पर्व पर महासू धाम हनोल, हनुमद् धाम विकासनगर, बालाजी धाम झाझरा में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। जबकि माता के मंदिरों में वसंत पंचमी पर्व पर विशेष पूजा और भंडारे का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। जौनसार बावर में ग्रामीणों ने वसंत पंचमी पर सुबह सवा छह बजे चार महासू देवता मंदिरों में जौ की बाली देवता को चढ़ाई गई। इसके बाद अन्य मंदिरों में लूंग चढ़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धा...