हरिद्वार, जनवरी 23 -- अवधूत मंडल आश्रम में वसंत पंचमी पर शुक्रवार को बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद ने कहा कि वसंत पंचमी पर विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा मिलती है। मां सरस्वती ज्ञान और विवेक की अधिष्ठात्री देवी हैं। नृत्यांगना कथक कला केंद्र के निदेशक गुरु भवानी सिंह और गुरु मां इंदु सिंह ने कहा कि आज के युग में भी बच्चे कथक और दूसरे शास्त्रीय नृत्यों के प्रति रुचि दिखा रहे हैं। कम उम्र में ही बच्चे अपना भविष्य बनाने की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। इस दौरान अंशिका, प्राणिक, अनिका, निशी, निश्रीता, नीलिमा, सानवी, आत्री, नेहा, तृषा, सांभवी, पलक, दिग्वी, वैभवी, वैदिक, ऋषथी, नित्या, उन्नति, आराध्या, शिव्या, इशानी, परिधि, गर्विता, अमायरा, गौबिठा, आर्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.