कन्नौज, जनवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के जुगुलशीतला सीनियर सेकेंडरी विद्यालय व सुप्रभाष अकादमी में वसंत पंचमी और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती श्रद्धा और राष्ट्रभाव के साथ मनाई गई। हवन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आहुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान विद्या और वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने आरती की। वसंत पंचमी के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं शैक्षिक महत्व के साथ-साथ नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन संघर्ष आदर्शों व राष्ट्र के प्रति उनके अतुलनीय योगदान की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.